Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:15 हजार से कम वेतन है तो इस योजना में जरूर...

Gonda News:15 हजार से कम वेतन है तो इस योजना में जरूर करें आवेदन

संवाददाता

गोण्डा। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना की मदद से संबंधित व्यक्ति आसानी से व कम पैसों में भी अपने सुरक्षित भविष्य की प्लानिंग कर सकता है। इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपए यानी सालाना 36,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। अगर पेंशन मिलने से पहले ही लाभार्थी की मृत्यु होती है तो पेंशन का 50 फीसदी हिस्सा उसके जीवनसाथी को दिया जाएगा।
रचना केसरवानी उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल के अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना शुरु की है। 18 से 40 वर्ष आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इस योजना हेतु पात्र हैं । योजना के तहत 55 रुपये से 200 रुपये मासिक का योगदान किया जा सकता है। जहां 18 साल की उम्र में आवेदन करने वाले को हर महीने 55 रुपये देने होंगे तो वहीं 30 साल की उम्र में आवेदक को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये मासिक देने होते हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगार जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये महीना से कम है, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में खाता खुलवाना बहुत आसान है। आपको घर के पास स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा।

इन कागजातों की होगी जरूरत :

घरों के काम करने वाली मेड, ड्राइवर, प्लंबर, मोची, दर्जी, रिक्शा चालक, धोबी और खेतिहर मजदूर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का फायदा ले सकते हैं। योजना में खाता खुलवाने के लिए संबंधित व्यक्ति को आधार कार्ड, अपने बैंक खाते की पासबुक और मोबाइल फोन नंबर की जरूरत होगी। वहीं, योजना के अंतर्गत पेंशन पाने के लिए आपको हर महीने एक तय समय में पैसा जमा करना होगा। पैसे की यह लिमिट आपकी उम्र के आधार पर तय होगी।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का फायदा :

अगर कोई व्यक्ति जो इस योजना के लिए आवेदन करता है, वह पहले से ही किसी दूसरी पेंशन स्कीम का सदस्य है तो वह मानधन योजना के लिए पात्र नहीं होगा। अगर कर्मचारी का पहले से ईपीएफ, एनपीएस या ईएसआईसी खाता है या आयकर का भुगतान करता है, तो वह भी इस योजना का सदस्य नहीं बन सकता। इस पेंशन योजना की अधिक जानकारी हेतु इच्छुक श्रमिक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोंडा में संपर्क कर सकते हैं।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular