Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:15 से 31 दिसंबर तक चलेगा गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष...

Gonda News:15 से 31 दिसंबर तक चलेगा गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान

लाभार्थी को आशा कॉमन सर्विस सेंटर ले जाकर बनवाएंगी गोल्डन कार्ड

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में 15 से 31 दिसंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जायेगा। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगी। इसके बाद लाभार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर ले जाकर उनका गोल्डन कार्ड बनवाएंगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय सिंह गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा सूबे के समस्त जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी कर यह कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिले, इसके लिए सभी का गोल्डन कार्ड बना होना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में 15 से 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में आशा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र वाले गांवों में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों से संपर्क करेंगी। इसके बाद आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को कॉमन सर्विस सेंटर पर ले जायेंगी। इस अभियान में अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बने, इसके लिए सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय एथलीट के साथ दुष्कर्म, पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ FIR

उन्होंने बताया कि अभियान को जनपद में शत-प्रतिशत बनाने की हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है द्य योजना के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कुमार तिवारी के निर्देशन अभियान चलाया जायेगा। वहीं नोडल अधिकारी डॉ संदीप कुमार तिवारी ने समस्त ग्राम प्रधानों का भी आह्वान किया है कि वे अपने गांव के सभी गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। इस अभियान में एएनएम व आशा संगिनी को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गयी है। डिस्ट्रिक्ट ग्रेवियांस मैनेजर शिवांशु मिश्रा ने कहा कि जिले के किसी गाँव में अधिक मात्रा में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड न बने होने की स्थिति में आरोग्य मित्र एवं जन सेवा केंद्र (वीएलई) के माध्यम से आशा, एएनएम और संगिनी के सहयोग से शिविर स्थापित कर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। वीएलई द्वारा कार्ड बनाये जाने पर लाभार्थी को प्रति कार्ड 30 रुपये की दर से वीएलई को भुगतान करना होता है। जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि गोल्डन कार्ड विहीन परिवार में कम से कम एक गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को पांच रुपये प्रति परिवार के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी व एक से अधिक गोल्डन कार्ड बनवाने पर दस रुपये प्रति परिवार की दर से भुगतान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : ‘सुपर तत्काल’ फर्जी एप से बना रहे तत्काल टिकट, जालसाज गिरफ्तार

Gonda News:15 से 31 दिसंबर तक चलेगा गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान
RELATED ARTICLES

Most Popular