Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:12 को यहां लगेगा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प

Gonda News:12 को यहां लगेगा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आगामी 12 जनवरी अपरान्ह तीन बजे से जनपद मुख्यालय पर स्थापित वृद्धाश्रम में मेडिकल कैम्प का आयोजन करते हुये समस्त अन्तःवासियों का चिकित्सीय जांच कराने तथा उनकी पृथक रिपोर्ट आश्रम के प्रभारी/कस्टोडियन की अभिरक्षा में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आश्रम में आवासित लोगों को यदि किसी सर्जिकल इन्टरवेन्शन जैसे आंखों में मोतियाबिन्द, दृष्टि दोष दूर करने के लिए चश्मा, सुनने के उपकरण या अन्य किसी भी प्रकार की सहायता की होगी, तो उसे मुहैया कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिए है कि वे आश्रम का संयुक्त भ्रमण कर तैयारियाँ पूरी कर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि को प्रशासनिक सहायता के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के लिए ऊनी कपड़े, मोजे, खाने के लिए फल इत्यादि का भी प्रबंध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में मामा भांजे की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular