संवाददाता
गोण्डा। जिले में फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाने वाले जालसाजों का खुलासा लगातार जारी है। वजीरगंज एबीएसए कार्यालय के अनुसार, 2020 में कोठा भितरी में कार्यरत सहायक अध्यापक वीरेन्द्र कुमार पर गलत तरीके से नौकरी हासिल करने की शिकायत मिली थी। प्रकरण की जांच शुरू हुई तो सामने आया कि इसी नाम से बेसिक विभाग में एक सहायक अध्यापक बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेठा में कार्यरत हैं। इनके सभी अभिलेखों का प्रयोग फर्जी तरीके से कर उन्हीं के नाम पर 2010 में वजीरगंज के कोठा भितरी में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली गई। फर्जी वीरेंद्र कुमार ने अपना पता बस्ती के ग्राम सोठा कप्तान गंज विभाग में दर्ज कराया है। इसके आधार पर नोटिस जारी करने के साथ ही विभागीय जांच में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एबीएसए मुकेश नरायन मिश्रा ने फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाले सहायक अध्यापक के विरुद्घ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि एबीएसए की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
