Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: SR एसोसिएट होगी ब्लैक लिस्टेड, RED को मिली जिम्मेदारी

Gonda News: SR एसोसिएट होगी ब्लैक लिस्टेड, RED को मिली जिम्मेदारी

तीन साल मियाद बाद भी संस्था पूरा न कर पायी छात्रावास का निर्माण, जमानत धनराशि होगी जब्त

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड हलधरमऊ एवं रुपईडीह में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य करने वाली फर्म मेसर्स एसआर एसोसिएट राम नगर कालोनी जनपद गोरखपुर की जमानत जब्त कर फर्म का अनुबंध समाप्त करते हुए ब्लैक लिस्ट करने का आदेश जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड गोण्डा को दिए हैं। बताते चलें कि कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता परिमण्डल देवीपाटन, गोण्डा द्वारा अनुबन्ध के माध्यम से फर्म को जुलाई 2017 में विकासखंड रुपईडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन निर्माण का कार्य दिया गया था जिसकी कार्य पूर्ण करने की तिथि माह जुलाई 2018 निर्धारित थी, परन्तु निर्माण अभी तक अपूर्ण है। अनुबंध में निर्धारित कार्य पूर्ण करने की तिथि के अनुसार लगभग दो वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है, परन्तु फर्म द्वारा दोनों छात्रावासों का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि फर्म का यह कृत्य अनुबन्ध में निहित शर्तों के विपरीत है। इसलिए एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया गया है कि फर्म की जमानत धनराशि को जब्त कर अनुबन्ध निरस्त कर फर्म को काली सूची में डालने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़ें :  गबन के आरोपी तकनीकी सहायक को डीएम ने भेजवाया जेल, किया बर्खास्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular