जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आगामी त्यौहार के मद्देनजर जनपद में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव की अगुवाई में पुलिस बल ने शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, बाजारों, मोहल्लों आदि जगहों में पैदल गश्त किया तथा ज्वैलरी की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। भ्रमण के दौरान एसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। एसपी ने बाजार में खरीददारी के लिए आए लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के भी निर्देश दिए। मास्क न लगाने वाले कुछ व्यक्तियां का चालान भी किया गया।
