Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: SP ने बरांव में की शांति समिति की बैठक

Gonda News: SP ने बरांव में की शांति समिति की बैठक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरांव में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से वार्तालाप कर त्योहार के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या के बारे में जानकारी की। उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। इस पर सभी ने त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के चेतावनी भी दी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना कटरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरांव, खिंदूरी, जोगी पुरवा, रजवापुर, निंदूरा इत्यादि में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया तथा पैदल गश्त के दौरान लोगों से संवाद कर आगामी त्योहारों से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या के बारे में जानकारी करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बताया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अवैध संबंधों के आरोप में महिला पुरुष को निर्वस्त्र कर घुमाया, छह गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular