जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को उमरी बेगमगंज तथा खरगूपुर थाने के दो पैरोकारों को उनके सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली समीक्षा बैठकों में महिला सम्बंधी अपराधों विशेषकर पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में न्यायालय में ट्रायल के दौरान मॉनीटरिंग सेल व सभी पैरोकारों व कोर्ट मोहर्रिरों को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए थे, जिससे शीघ्रातिशीघ्र आरोपियों को सजा करायी जा सके। इस क्रम में उमरी बेगमगंज के पैरोकार मुख्य आरक्षी दीनबंधु दुबे व थाना खरगूपुर के पैरोकार आरक्षी राहुल यादव ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों से सम्बंधित दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करते हुए अत्यन्त अल्प समय में ही घटना से सम्बंधित 02 अभियुक्तों को उम्र कैद व 10-10 हजार के अर्थदण्ड की सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी ने बुधवार को इन दोनों पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र व एक-एक हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
