महिला परेड ड्रिल को और बेहतर कराने के दिए निर्देश
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी लेते हुए परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ भी लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने क्रमशः टोलियों द्वारा की गई ड्रिल का निरीक्षण किया। विशेषकर महिला टोलियों की ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन दल का निरीक्षण कर अग्निशमन वाहन में उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। पीआरवी वाहनों के निरीक्षण के दौरान महिला पीआरवी पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से वार्तालाप कर उनका कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु पीआरवी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और वॉशेबल ग्लव्स भी वितरित किए। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले एवं वाहनों का बेहतर रखरखाव करने वाले आरक्षी दिनेश पाल व होमगार्ड चालक देव प्रभाकर मिश्रा को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड को चेक किया। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
