जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम के प्रभारी व कर्मचारी गणों को विगत एक वर्ष में कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करते हुए महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सराहनीय कार्य करने के लिए एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के निष्ठा एवं लगन से काम करने के कारण जिला पुलिस का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। इसलिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी यह टीम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी। एसपी ने टीम को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक के हाथों से नगद पुरस्कार पाकर सभी कर्मचारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। पुरस्कार पाने वालों में एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, आदित्य पाल, अमितेश सिंह, अमित पाठक, सर्विलांस सेल से हृदय नारायण दीक्षित, राजू सिंह आदि शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
