Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : SDO, JE को चेतावनी, बिलिंग सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति...

Gonda News : SDO, JE को चेतावनी, बिलिंग सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति का निर्देश

नवाबगंज पहुंचकर चीफ इंजीनियर हाइडिल ने लिया जायजा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियन्ता (वितरण) ने अधीक्षण अभियन्ता (वितरण/पारेषण/कार्य) इं. रमेश चन्द्रा के साथ मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय के अन्तर्गत विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र लौव्वावीरपुर नवाबगंज का निरीक्षण, नवाबगंज टाउन को पोषित करने वाली 33 केवी पोषक नवाबगंज की पूरी लाइन का निरीक्षण, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र नवाबगंज तथा विद्युत उपखण्ड के निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को दो कार्य दिवसों में दुरुस्त करने हेतु उपखण्ड अधिकारी नवाबगंज इं. सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा अवर अभियन्ता इं. गुड्डू यादव को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया। बिलिंग गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान पाया गया कि यह कार्य संतोष जनक नहीं है। इसके लिए बिलिंग सुपरवाइजर नवाबगंज संतोष को दोषी मानते हुए उनकी लापरवाही व उदासीनता के चलते सेवा समाप्त करने हेतु कार्यदायी संस्था के जोनल इंचार्ज राजवीर सिंह को निर्देशित किया। ग्राम लौव्वा वीरपुर के मजरा बढ़ई पुरवा, नवाबगंज में निरीक्षण के दौरान सभी मीटर रीडरों को शत-प्रतिशत बिलिंग करने व नवाबगंज उपखण्ड के अन्तर्गत प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को विद्युत समाधान शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देशित तथा विद्युत उपभोक्ताओं को समाधान शिविर का लाभ उठाने व स-समय विद्युत बिल जमा करने हेतु अपील मुख्य अभियंता ने की। निरीक्षण के दौरान परीक्षण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता इं. पीके सिंह व वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता इं रणवीर सिंह अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

Gonda News : SDO, JE को चेतावनी, बिलिंग सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति का निर्देश

यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular