Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: SDO दफ्तर में उधारी के बाबू से हो रहा कार्य

Gonda News: SDO दफ्तर में उधारी के बाबू से हो रहा कार्य

करीब नौ माह से खाली है बड़े बाबू की कुर्सी

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के उप खण्ड कार्यालय में करीब नौ माह से बड़े बाबू की कुर्सी खाली है। यहां उधारी के बाबू से काम चलाया जा रहा है। इसके चलते प्रत्येक कार्य मे समस्या उत्पन्न हो रही है। मामला स्थानीय खण्ड के एसडीओ प्रथम कार्यालय से जुड़ा है। विगत अप्रैल माह में यहां तैनात बड़े बाबू देवेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। तभी से यहां किसी दूसरे बाबू की तैनाती नही की गई है। परिणाम स्वरूप इस कार्यालय के बड़े बाबू की कुर्सी खाली है और कार्यालय का लिपिकीय कार्य भी बाधित है। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कई माह से कार्यालय में बड़े बाबू की तैनाती नही हो सकी है। अधिशाषी अभियन्ता प्रसून त्यागी ने बताया कि आगामी मार्च माह में हमारे कार्यालय में तैनात बड़े बाबू भी सेवामुक्त हो रहे हैं। हमारे कार्यालय के बड़े बाबू की भी कुर्सी खाली हो जायेगी। बड़े बाबू की तैनाती मैं नहीं करता हूं। इनकी ऊपर से तैनाती की जाती है। उन्होंने बताया कि तैनाती के लिये लिखापढ़ी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : कोविन पोर्टल पर ऐसे सुधारें नाम, आयु, लिंग आदि सम्बंधी त्रुटियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular