जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कसरत तेज कर दी गई है। जन सामान्य में सुरक्षा का भाव तथा अराजक व आपराधिक तत्वों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से अर्द्ध सैनिक बलों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण शुरू कर दिया गया है। गोण्डा सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर/एसडीएस सदर विनोद कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में शुक्रवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रां में भारी संख्या में पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ मोटर साइकिल दस्ते व पैदल टुकड़़ी ने क्षेत्र भ्रमण किया। अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर कोविड-19 गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को प्रत्येक ग्राम पंचायत से अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें भारी मुचलके से पाबंद कराने के लिए उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। पैदल गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगे बैनर व पोस्टर हटवाए गए। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की गई।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
