Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: SDM मनकापुर ने कस्बे से हटवाया अतिक्रमण

Gonda News: SDM मनकापुर ने कस्बे से हटवाया अतिक्रमण

संवाददाता

मनकापुर, गोंडा। उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अगुवाई में चलाए गए अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग से चौक बाजार तक कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर सीओ संजय तलवार, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, अधिशासी अधिकारी शिवम् द्विवेदी, एसआई रामदेव, नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक राजू सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। मंगलवार को पुलिस टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वह स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे। एसडीएम ने नगरवासियों से अपील किया है कि लोग अपने-अपने घरों व दुकानों के सामने बनी नाली को ढकने के लिए लोहे की फोल्डिंग जाली लगवा लें। सफाई कर्मियों को साफ-सफाई करते समय कठिनाई न हो। बाहर छाजन के लिए टीन शेड भी नाली में होनी चाहिए। ऐसा न करने पर कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण अभियान रेलवे क्रॉसिंग से चौक बाजार व लोहिया बाजार तक सीमित रहा।

यह भी पढें : जानें कब गर्भगृह में विराजमान होंगे राम लला, मुहूर्त तय

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular