संवाददाता
बेलसर, गोण्डा। स्थानीय कस्बे में परसपुर रोड पर स्थित एक राइस मिल पर सरकारी गल्ला पकड़े जाने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कस्बे में स्थित नारायण इंडस्ट्रीज पर सरकारी गल्ला उतारा जा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर तरबगंज के उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरबगंज व चौकी इंचार्ज रगड़गंज जयहरि मिश्र ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ट्रक से उतर रहे खाद्यान्न को बरामद किया। बताया जाता है कि डीएम के निर्देश पर प्रकरण में अभियोग दर्ज किया जा चुका है। जानकार बताते हैं कि इस फर्म की तरफ से काफी अरसे से यह गोरखधंधा संचालित हो रहा था, लेकिन सटीक मुखबिरी न होने पर यह पकड़ में नहीं आ रहा था। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तमाम दबाव को नजरंदाज कर यह बरामदगी की। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि गोदाम से ट्रक द्वारा खाद्यान्न की उठान की गई थी, जिसे गन्तब्य पर न ले जाकर गलत स्थान पर उतारा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजकर कुल 956 बोरी खाद्यान्न हिरासत में लिया गया है, जिसमें 556 बोरी खाद्यान्न एक निजी संस्थान पर उतारा जा चुका है तथा शेष उतारा जा रहा था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अनुमति से स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराआें में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें : प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु 20 तक करें आवेदन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
