Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : SDM के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुआ...

Gonda News : SDM के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

स्वतंत्र घूम रहा पहाड़ापुर स्थित वेशकीमती सरकारी भूमि का अवैध कब्जेदार

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोण्डा। एक ओर जहां योगी सरकार द्वारा आये दिन आला अधिकारियों को फरमान जारी कर भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी वेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वाले के विरुद्ध कटरा बाजार थाने की पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसडीएम के पृष्ठांकित आदेश के साथ राजस्व निरीक्षक द्वारा थाने में तहरीर दिये करीब डेढ़ माह हो गए हैं।
प्रकरण स्थानीय तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ापुर स्थित वेशकीमती ग्राम समाज की भूमि से जुड़ा है। जहां सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव व मनोज शुक्ला ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराया कि बीते 12 फरवरी को राजस्व निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने उनकी (एसडीएम) संस्तुति सहित अतिक्रमण कर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर कटरा बाजार थाने में दिया था, जिसमें कहा गया था कि ग्राम पहाड़ापुर स्थित गाटा संख्या 927 नवीन परती के रूप में दर्ज कागजात भूमि है। इस पर ग्राम पहाड़ापुर निवासी संतोष पुत्र द्वारिका द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। परिणाम स्वरूप लोक सम्पति की क्षति हो रही है। आरआई ने सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कराने वाले संतोष के विरुद्ध लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। उक्त तहरीर पर उपजिलाधिकारी का पृष्ठांकन आदेश भी है कि एसएचओ कटरा बाजार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करें। लेकिन लगभग डेढ़ माह बीतने को है, उपजिलाधिकारी के आदेश पर भी प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुकदमा नहीं लिखा गया है और उनके आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया है। राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 फरवरी को ही उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित पत्र प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार को सौंप दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक बाजार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है।

Gonda News : SDM के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular