Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: PHC से गायब मिलीं प्रभारी चिकित्साधिकारी

Gonda News: PHC से गायब मिलीं प्रभारी चिकित्साधिकारी

संवाददाता

गोंडा। रुपईडीह खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम यादव सहित करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बीडीओ मंजू त्रिवेदी मंगलवार सुबह 9ः35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पूनम यादव, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपमा त्रिपाठी, महेंद्र विश्वकर्मा, अग्निवेश श्रीवास्तव ,अनुराग तिवारी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। पूछने पर फार्मासिस्ट वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि महेंद्र विश्वकर्मा, अग्निवेश श्रीवास्तव व अनुराग तिवारी हर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को खरगूपुर में कार्य करते हैं जबकि, डा. पूनम यादव पिछले एक सप्ताह से नहीं आई हैं। जबकि, स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए आए क्षेत्र के तमाम मरीज भटकते मिले। इसके बाद बीडीओ ने 9ः50 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां मुख्य सेविका सविता वर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीडीपीओ नीतू रावत से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन व स्टाक के बारे में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular