संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। एक ओर जहां दूरसंचार क्रांति से देशवासियों को बड़े पैमाने पर लाभ एवं सुविधाएं मुहैया हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया को जरिया बनाकर सीधे सादे लोगों का ऑनलाइन वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुये वसूली का खेल भी तेजी से जारी है। लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई ना होने से अपराधियां के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का है। बुढ़वलिया निवासी विनय मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर आनलाइन शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि उनके फेसबुक पर अनेक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसमें डॉक्टर कविता गोयल का नाम भी शामिल था। नाम के आगे डॉक्टर लिखा होने की वजह से उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। बीते सात अप्रैल को उसके पास डॉ. कविता गोयल की आईडी से फेसबुक मैसेंजर काल आया, जिसे रिसीव करते ही एक महिला दिखी और वह अपने कपड़े उतारने लगी। उसकी हरकत देखकर विनय ने अपने मोबाइल के कैमरे को बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद 8144192136 नम्बर से व्हाट्सएप पर लिखित रूप से कहा गया कि यह व्यक्ति लड़कियों के साथ गंदा वीडियो बनाता है। इसे ज्यादा शेयर करो, जिससे इसके परिवार को पता चल जाय। उसके बाद लिखा कि जल्दी बोलो, इसे डिलीट करनी है या अपलोड करनी है। हमें मालूम है कि आप भाजपा से हैं। इसलिये समाज में आपकी ज्यादा इज्जत है। मैंने आपके सारे फ्रेंड्स निकाल लिये हैं। अगर कुछ बोले तो उन्हें शेयर कर दूंगी। बीते 8 अप्रैल को मोबाइल नम्बर 8260642936 से व्हाट्सएप पर संजय सिंह नामक व्यक्ति निवासी दिल्ली की फोटो सहित आईडी आई। उसके बाद मिस काल आई। काल बैक करने पर कहा गया कि मैं यू ट्यूबर हूँ। एक लड़की के साथ आपका अश्लील वीडियो आया है, जो अपलोड हो रहा है। वीडियो डिलीट करने के लिये 40,000 रुपये की मांग की गई। रुपये देने में अस्मर्थता जताने पर उक्त व्यक्ति द्वारा 2100 रुपये सरकारी चार्ज देने की बात कही गई। रविवार को विनय ट्रूकॉलर पर नम्बर डालकर नाम सर्च कर रहे थे। उसी बीच उस व्यक्ति की पुनः काल आ गई। इस बार उसने मां बहिन की गाली देते हुये कहने लगा कि मेरा कुछ नही बिगाड़ पाओगे। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज करवाकर विधिक कार्यवाही कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांचोपरांत सुसंगत कार्यवाही की जायेगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
