संवाददाता
गोण्डा। खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निर्देशित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं को शपथ दिलवायी तथा महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई करवायी गयी। कार्यक्रम में डा. नीतू सिंह एवं डा. मौसमी सिंह ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत, श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. हरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे!
यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
