Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : MLC चुनाव व बोर्ड परीक्षा को लेकर SP ने...

Gonda News : MLC चुनाव व बोर्ड परीक्षा को लेकर SP ने मातहतों को दिए टिप्स

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय के मीटिंग हाल में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर एक बैठक की। बैठक में आगामी विधान परिषद निर्वाचन व उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगां के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, एनएसए, गैंगेस्टर, 116(3) के उल्लंघन के उपरान्त 122बी सीआरपीसी की कार्यवाही करने, गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही, अपराधियों के विरुद्ध एचएस खोले जाने की कार्यवाही, गैंग पंजीकरण की कार्यावाही, माफियाओं को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराये जाने तथा समस्त थानों में रंगाई पुताई व सौंद्रीयकरण कराये जाने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
एसपी ने महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये थानो पर गठित एण्टीरोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने तथा उनका तत्काल निस्तारण कराने, थाने पर महिलाओं के साथ गोष्ठी कर मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। जनता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित जनशिकायतो एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण व आम जनता के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों हेतु मेस में प्रयोग होने वाले बर्तन, कुर्सी, सेनेटाइजर, कोरोना किट, ट्यूबलाइट, सिलिंग फैन, सर्फ/साबुन आदि आवश्यक सामाग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular