Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र...

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

समाज कल्याण मंत्री ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कवियों, चिकित्सकों, मेधावियों आदि का किया सम्मान

कालेज के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने समाज कल्याण मंत्री तथा जिला विद्यालय निरीक्षक का किया स्वागत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के बेलसर विकास खण्ड मुख्यालय स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह इण्टर कालेज में क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी को उत्तरीय व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजक कालेज के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बेलसर विकास खण्ड के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों व शिक्षकों, समाजसेवियों, कवियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, चिकित्सा सेवा से जुड़े व्यक्तियों तथा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य के इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, आसमान पहुंचे एलपीजी के दाम

अपने सम्बोधन में समाज कल्याण मंत्री ने समारोह में पधारे समस्त वरिष्ठ नागरिकों को प्रणाम करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना चाहते हैं। हम सबको उनके इस नेक काम में सहयोग करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विशेषकर छात्र छात्राओं से मुखातिब होते हुए कहा कि यह आयु वर्ग उनके जीवन की दिशा एवं दशा तय करता है। यदि हम अपना लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारी से प्रयास करें तो असफल होने का कोई कारण नहीं। कालेज की छात्राओं अंशिका चौबे व रिया सिंह ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : सपा में वापसी के सवाल पर क्या बोले शिवपाल?

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

सम्मानित किए जाने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों में एमडीबी कालेज के प्रबंधक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, देवकली प्रसाद पाण्डेय, राम नाथ पाण्डेय, राम गणेश तिवारी, डा. श्रीनारायण तिवारी, लियाकत अली तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों में राम दास गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, स्वामी नाथ द्विवेदी, जयसिंह बहादुर सिंह, राज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्त, राज बहादुर तिवारी, ओम प्रकाश गुप्त, राम फेर गुप्त, कैलाश नाथ शुक्ल, श्रीपति वर्मा, वेदमणि तिवारी, अम्बिका प्रसाद उपाध्याय, कुंवर बहादुर सिंह, नरेन्द्र सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, डा. महराज दीन पाण्डेय, ठाकुर प्रसाद मिश्र, श्रीनाराण मिश्र, राम पल्टन सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, भानु प्रताप सिंह शामिल हैं।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : जानें किससे और कब शादी करने जा रही अंकिता लोखंडे?

क्षेत्र के जिन व्यक्तियों को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया, उनमें हौसिला प्रसाद शास्त्री, श्यामधर शुक्ल, राज बहादुर सिंह, अवनीन्द्र सिंह, प्रताप नरायन सिंह, राय बहादुर सिंह, भगवत मिश्र, राघव माली, चन्द्रपाल सिंह, देवी प्रसाद सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, हरी सिंह, हरिवंश तिवारी, रंगी लाल गुप्ता, सहायक प्रादेशिक कमिश्नर (स्काउट) राकेश कुमार गुप्त व परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार अपनी कविताओं के माध्यम से जन जागृति पैदा करने वाले हीरा सिंह मधुर, सुरेन्द्र बहादुर सिंह झंझट और बासुदेव शुक्ल को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : जब प्रेमी संग फरार 4 बच्चों की मां पर भीड़ ने बोला हमला!

सम्मानित होने वाले किसानों में खजुरी के प्रगतिशील किसान ओम प्रकाश पाण्डेय, बरसड़ा के कृष्ण पाल सिंह व जगत नरायन सिंह, लिलोई कला के राम शंकर गुप्ता तथा पकवान गांव के श्याम शरन वर्मा शामिल हैं। मंच पर स्वतंत्रता संग्राम में विशिष्ट योगदान देने वाले पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अनिरुद्ध सिंह के परिजन राम पाल सिंह, बदली सिंह के जय बक्श सिंह चौहान, राम मिलन शुक्ल के बड़कऊ शुक्ल, रघपति शर्मा के योगेन्द्र शर्मा तथा बदलू सिंह के परिजन संदीप कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। क्षेत्र के पांच चिकित्सकों डा. बैजनाथ सिंह, डा. गुलाब राय शर्मा, डा. राम धीरज मौर्य, डा. राम देव गुप्त व डा. जंग बहादुर सिंह को भी उत्तरीय भेंटकर व माला पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। पत्रकारिता जगत से जानकी शरण द्विवेदी, मथुरा प्रसाद मिश्र, भोलानाथ मिश्र, अजय तिवारी आदि का माल्यार्पण कर तथा उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर समाज में किए जा रहे उनके कार्यों की प्रशंसा की।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : किशोर से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश और डिप्टी एसपी निलंबित

प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्कूल कालेजों में अध्ययनरत मेधावी छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका उत्साह वर्धन किया गया। जिन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, उनमें एमडीबी इण्टर कालेज के नितेश सिंह, अवंतिका सिंह, गौरव द्विवेदी, सौम्या यादव, अंशिका तिवारी, मोहित शुक्ल, रवि विश्वकर्मा, श्याम भवन कनौजिया, इसरार अहमद व ऋषिका पाण्डेय, दयानंद शिक्षण संस्थान मंगुरा बाजार के नितेश जायसवाल शामिल हैं। इसी प्रकार गौरी तिवारी, आस्था सिंह, श्रेया मिश्रा, समर बानो, कुश वर्मा, आकाश पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, सरिता वर्मा, पूर्णिमा पाण्डेय, दिव्या दूबे, अभिनंदन पाण्डेय, अलौलिक मिश्रा, प्रतीक्षा सिंह, कोमल गुप्ता, ज्योति सिंह, चन्द्रदीप चौहान, नेहा सैनी, गुड़िया, नीतू यादव, रुचि मिश्रा, छाया पाण्डेय, मानसी पाण्डेय, अभिषेक सिंह, सत्यम देवी, अमन सिंह, आशी सिंह व अदिति सिंह शामिल हैं।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : घर में घुसकर दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या

प्रधानाचार्य ने बताया कि कालेज में अध्ययनरत एक दर्जन छात्र छात्राओं को पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट एनसीसी कैडेट के रूप में अंकुर तिवारी व निधि शुक्ला, बेस्ट स्काउट शिव नारायण मिश्र, परिधान रचना एवं साज सज्जा के लिए रिंकी विश्वकर्मा, रंगीन फोटोग्राफी के लिए अनुराग तिवारी, बेकरी एवं कनफेक्शनरी के लिए सती राम मौर्य, विज्ञान वर्ग की मेधावी छात्रा अंशिका मिश्रा, कला वर्ग के मेधावी छात्र शोभाराम भारती, कृषि वर्ग की मेधावी लक्ष्मी पाण्डेय, क्रीड़ा वर्ग की मेधावी सालमुन्निशां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान के लिए नंदिनी भारती व करिश्मा शुक्ला, कोविड काल में 5000 से अधिक मास्क बनवाकर वितरण कराने वाले मोहम्मद यूनुस, रंगोली ग्रुप की लीडर रिशु चौबे व विभा मौर्य को भी स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जबकि विद्यालय के स्काउट गाइड्स ने कलर पार्टी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहर उल हक अंसारी ने किया। इस अवसर पर रामदास गुप्त, इकबाल हसन, राजबहादुर सिंह, श्री पति वर्मा, राम गणेश तिवारी, रामफ़ेर गुप्त, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर पद्मनाथ पांडेय, पवन प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, रामेश्वर प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, कृष्ण गोपाल गुप्ता, महेश मिश्रा, अशोक कुमार, राजेश चंद्र पांडेय, राकेश शुक्ल, सतपाल सिंह, सुग्रीव प्रसाद, कन्हैया लाल, सुरेंद्र यादव, कुंवर भगवती सिंह, देवेंद्र यादव तथा विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!

Gonda News: MDB कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे अनेक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular