संवाददाता
गोण्डा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर अनम फातिमा ने राष्ट्रीय एकता पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंग जीत वर्मा, संजय सहाय, डॉ दीनानाथ तिवारी, डॉ बीपी सिंह ,डॉ आरबी बघेल, डॉ अभय श्रीवास्तव, डॉ विजय अग्रवाल, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ संजय पांडेय, डॉ श्रवण श्रीवास्तव, डॉक्टर मंशाराम वर्मा, डॉ शशि बाला, डॉ अवधेश कुमार वर्मा, डॉ चमन कौर, डॉ दिलीप शुक्ला, डॉ दिलीप सिंह, डॉ अजीत मिश्रा, डॉ ममता शुक्ला, डॉ देव नारायण पांडेय, डॉ रामित पटेल, डॉ मनीष, डॉ संतोष, कार्यालय अधीक्षक सतीश दीक्षित, शरद कुमार पाठक, डॉ स्मृति शिशिर, डॉ शैलजा सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सहयोगी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
