Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : LBS कॉलेज के नाम एक उपलब्धि दर्ज!

Gonda News : LBS कॉलेज के नाम एक उपलब्धि दर्ज!

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के हिंदी विभाग की उत्पाद डॉ. शालिनी शुक्ला का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर महाविद्यालय के शिक्षकों विशेषकर हिंदी विभाग के शिक्षकों में ख़ासा हर्ष है। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के विज्ञापन संख्या 50 के अंतर्गत हुई लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के परिणामस्वरूप हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर शालिनी का चयन हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार, मुख्य नियन्ता डॉ. जितेंद्र सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम बहादुर सिंह, कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रंजन शर्मा सहित महाविद्यालय के अधिसंख्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर डॉ. शालिनी शुक्ला और हिंदी विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई दी है। महाविद्यालय शिक्षक संघ और हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जय शंकर तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार सिंह, डॉ. मुक्ता टंडन, दीप्ति गुप्ता ने विभागीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शालिनी शुक्ला को बधाई दी। शालिनी ने महाविद्यालय से 2004 में स्नातक और 2007 में परास्नातक हिंदी विषय से उत्तीर्ण किया। वर्ष 2016 में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से महाविद्यालय के शोध केंद्र से डॉ. दमयंती तिवारी के शोध निर्देशन में ’शिव प्रसाद सिंह के उपन्यासों में राजनीतिक चेतना’ विषय पर पीएचडी शोध उपाधि प्राप्त की। असिस्टेंट प्रोफेसर के इस परीक्षा परिणाम में शालिनी शुक्ला के चयन पर उनकी शोध निर्देशक सम्प्रति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दमयंती तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. शालिनी ने बताया कि हिंदी विभाग के गुरुजनों के सतत मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से यह सफलता हासिल कर सकी हूँ।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular