Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: LBS कालेज में छात्र-छात्राओं को खिखाया गया जीवन रक्षा के...

Gonda News: LBS कालेज में छात्र-छात्राओं को खिखाया गया जीवन रक्षा के गुर

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में भारतीय रेडक्रास सोसायटी इकाई की इकाई द्वारा प्राथमिक उपचार पर आधारित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण सेण्ट जॉन एम्बुलेंस बिग्रेड के कोर आफिसर आशीष शर्मा ने प्रदान किया। एमएसआईटीएम के प्राचार्य डॉ. त्रिलोचन सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ ‘प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता क्यों है?‘ विषय पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने रक्तदान को प्रोत्साहित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। प्रशिक्षक आशीष शर्मा ने सर्वप्रथम शरीर संरचना और रक्त संचरण को समझाया। इसके पश्चात कृत्रिम श्वसन, मरीज का परिवहन, पट्टियों का प्रयोग तथा घाव का प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। मरीज के परिवहन की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इनमें मरीज को पीठ पर लाद कर ले जाना, गोद में ले जाना या स्वयं को बैसाखी की तरह बनाकर मरीज को ले जाना, दो सहायक होने पर हाथों को सीट बनाकर, एक व्यक्ति आगे और दूसरा व्यक्ति पीछे रहकर या कुर्सी का प्रयोग करके, अधिक सहायक होने पर हाथों की खाट बनाकर या स्कार्फ की सहायता से या शर्ट का स्ट्रेचर बनाकर मरीज का परिवहन शामिल था। किसी की सांसें यदि रुक रहीं हों तो उसे कृत्रिम श्वसन कैसे प्रदान करना है, का प्रदर्शन किया गया। इसमें किसी व्यक्ति की धड़कन या सांस रुक जाने पर सीपीआर विधि द्वारा बेहोश व्यक्ति को सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है और साँस वापस आने तक या दिल की धड़कन सामान्य होने तक छाती को विशेष प्रकार से दबाया जाता है। इससे शरीर में पहले से मौजूद आक्सीजन वाला खून संचारित होता रहता है। लेकिन इसका प्रयोग केवल प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षित व्यक्ति ही कर सकता है। रेडक्रास प्रभारी डा. राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि देश में प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता है क्योंकि प्राथमिक चिकित्सा के अभाव में अनेक व्यक्ति असमय काल के मुॅह में समा जाते हैं। उन्होनें यह भी बताया कि शिविर के संचालन में स्वयंसेवकों पूनम, रुचि मौर्या, रीमा मौर्या, सरोजनी कुमारी, स्नेहलता, सीमा मिश्रा, कुमार सत्यम, अभिजीत यश भारती, सौरभ कुरील, मोहम्मद शरीफ पूर्व स्वयंसेवक संदीप मिश्रा आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Gonda News: LBS कालेज में छात्र-छात्राओं को खिखाया गया जीवन रक्षा के गुर

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular