Sunday, April 12, 2026
HomeखेलGonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

छात्र छात्राओं के कल्याण हेतु जल्द उठाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण कदम

सामान्यतया आत्म हत्या नहीं किया करते हैं खिलाड़ी-डा. उज्ज्वल कुमार

हौसला हो तो अपंगता भी नहीं बन पाती है प्रतिभा में बाधक-वर्षा सिंह

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान परिसर स्थित क्रीड़ांगन पर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह स्मृति वार्षिक खेलकूद की दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिलाधिकारी व कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. उज्ज्वल कुमार ने छात्र हित में जल्द ही उल्लेखनीय कदम उठाने का ऐलान किया। वह शनिवार की शाम विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के लिए विज्ञान परिसर में पहुंचे थे।
अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके बिना कोई भी खिलाड़ी विजेता व उप विजेता नहीं बन सकता। खिलाड़ी जो प्रतियोगिता जीतते हैं, उसे तो याद रखते ही हैं, किन्तु जहां हारते हैं, वह अवश्य याद रहता है कि उस प्रतियोगिता में एक सेकेण्ड से चूके थे और असफलता हाथ लगी थी। फलां स्टेप पर यदि सूझबूझ से काम लिया होता तो वह प्रतियोगिता जीत जाता। उन्होंने कहा कि खेल किसी भी व्यक्ति के उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सामान्यतया कोई भी खिलाड़ी कभी आत्म हत्या नहीं करता है क्योंकि अपने जीवन में वह कई बार हार जीत का स्वाद चख चुका होता है और अनुकूल परिणाम न आने पर भी उस परिस्थिति से जूझने और निपटने का आदी हो चुका होता है। जिलाधिकारी ने सम्पन्न विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि वह कालेज के अध्यक्ष के रूप में आपके बीच में नियमित आते रहेंगे। साथ ही आपके लिए कुछ कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं को भी शुरू करने की कोशिश करूंगा। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर परीक्षा में भी अच्छे अंक प्राप्त करने की शुभकामना दी। महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि वर्षा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के द्वारा संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। यदि हौसला हो तो अपंगता भी उसमें बाधक नहीं होती। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि असफलता हमें दुनिया से परिचित कराती है जिससे हम सफलता की तरफ अग्रसर होते हैं।

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

अभय व साक्षी के नाम रहा व्यक्तिगत चैम्पियनशिप

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

कालेज के मीडिया प्रभारी डा. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि एमएससी भौतिकी प्रथम वर्ष के छात्र अभय कुमार शुक्ला ने 25 में से 23 अंक प्राप्त कर तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी यादव ने 25 में से 21 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। डिस्कस थ्रो में प्रिया सिंह प्रथम, अंकिता यादव द्वितीय और विदुषी त्रिवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। शाटफुट में प्रिया सिंह प्रथम, सृष्टि मौर्या द्वितीय व स्वाती भारती तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट बाल थ्रो में अंकिता यादव प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा हर्षिता मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। लम्बी कूद में वर्तिका सिंह प्रथम, ममता तिवारी द्वितीय व राधा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा चौहान प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय व दीक्षा चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम, पुष्पा चौहान द्वितीय व सृष्टि मौर्या तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय व बबिता शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्रिया यादव प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय व बबिता शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। जेबलिन थ्रो में अंकिता यादव प्रथम, सृष्टि मौर्या द्वितीय व खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

बालिकाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

ऊंची कूद में साक्षी यादव प्रथम, प्रिया सिंह द्वितीय व ममता तिवारी को तीसरा स्थान मिला। 100 मी. गुणे 4 रिले रेस में पुष्पा चौहान, लकी सिंह, मीनाक्षी मिश्रा व विनीता चौहान की जोड़ी ने प्रथम तथा हर्षिता मिश्रा, साक्षी यादव, शालिनी मौर्या व सृष्टि मौर्या की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधना भारती, स्वाती भारती, प्रिया सिंह और काजल सिंह की टीम तीसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में विदुषी त्रिवेदी, विनीता चौहान, अंजली सिंह, हर्षिता मिश्रा, आकांक्षा सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, वैशाली सिंह, पुष्पा चौहान, लकी सिंह, सीमा पाण्डेय, ज्योति व मीनाक्षी मिश्रा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना सिंह, खुशी सिंह, आंचल शुक्ला, पुष्पांजलि मिश्रा, निधि मिश्रा, रागिनी मौर्या, प्रियंका सिंह, अम्बिका अवस्थी, रोली राजपूत, रिंकी, साक्षी सोनी और नम्रता सिंह की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

1500 मीटर दौड़ में शोभित तिवारी आए अव्वल

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

मीडिया प्रभारी के अनुसार, बालक वर्ग में ट्रिपल जम्प में अभय कुमार शुक्ला प्रथम, सचिन कुमार पाण्डेय द्वितीय व असीम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अभय कुमार शुक्ला प्रथम, योगेश कुमार सिंह द्वितीय व विमल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार प्रथम, संजोग चौहान द्वितीय व आशू कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शोभित तिवारी प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व लवकुश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में दिव्य प्रकाश सिंह प्रथम, अभय कुमार शुक्ला द्वितीय तथा सचिन कुमार पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में शुभम उपाध्याय प्रथम, उदयभान तिवारी द्वितीय व सौरभ तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। विभिन्न प्रतियोगिता के 39 इवेन्ट्स में लगभग 850 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा रही।

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

कालेज प्रबंध समिति भी रहा मौजूद

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह, उप सचिव कैलाश वर्मा, वरिष्ठ सदस्य विजय कृष्ण पांडेय, रवि चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, पंकज अग्रवाल, संजीव छाबड़ा, राजेन्द्र खुराना एडवोकेट आदि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर प्रबंध समिति के सदस्य विजय कृष्ण पाण्डेय ने नकद पुरस्कार प्रदान किया। कीड़ा परिषद की सदस्य डॉ रेखा शर्मा, डॉ पुष्यमित्र मिश्र, डॉ दिलीप शुक्ला, डा. मनोज मिश्रा, डॉक्टर शिशिर त्रिपाठी, डा मनीष शर्मा, डा. लोहांस कल्याणी के साथ ही डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ मुकुल सिन्हा, डॉक्टर शरद चंद्र मिश्र, डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव, डॉक्टर अमन चंद्रा, डॉक्टर चमन कौर, डॉक्टर ममता शुक्ला, डॉ धर्मेंद्र शुक्ला, डॉक्टर स्मिता सिंह, डॉ संजय वर्मा, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव एवं शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉक्टर एके वर्मा तथा परिचय सुरेंद्र का विशेष योगदान रहा। खेल प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अनुभवी खेल निर्णायकों जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक (महिला) प्रियंका सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत यादव, संजय कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा, संदीप शुक्ला ने विशेष योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह सहित डा. राम समुझ सिंह, डा. मंशा राम वर्मा, डा. राजीव अग्रवाल, डा. शिशिर त्रिपाठी, डा. शिव शरण शुक्ला समेत अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉक्टर आरबीएस बघेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Gonda News: LBS कालेज पहुंचे DM ने किया बड़ा ऐलान
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular