Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: JCB से दिन रात हो रही है मिट्टी की अवैध...

Gonda News: JCB से दिन रात हो रही है मिट्टी की अवैध खनन

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर चौकी अन्तर्गत ग्राम रामगढ़ में सरेआम दिनो रात बड़े पैमाने पर जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। यहां प्रायः दिन रात मिट्टी भरी ट्रालियों की कतार देखी जा रही है। हैरत अंगेज यह है कि सूचना देने के बाद भी नहीं कार्यवाही नहीं हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यहां कई स्थानों पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बालू खनन का काम बेखौफ होकर किया जा रहा है। ऐसे में गंभीर सवाल यह उठता है कि आखिर खनन माफिया के ऊपर किन भ्रष्ट अधिकारियों का हाथ व संरक्षण है, जो उनकी छत्रछाया में अवैध मिट्टी एवं बालू खनन का काम कर रहे हैं।

यह भी पढें : ससुराल से पत्नी को लाने गए युवक ने लगा ली आग

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular