संवाददाता
गोण्डा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया है कि आगामी 4 अक्टूबर को जनपद में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, लीड बैंक के मैनेजर, जनपद के अग्रणी औद्योगिक संगठन के स्थानीय चैप्टर के अध्यक्ष, क्षेत्रीय जिला रोजगार सहायता अधिकारी, जिला समन्वयक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक व रंगेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन मौर्य तथा उपायुक्त जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केन्द्र को सदस्य बनाया गया है। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को नोडल/सदस्य सचिव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नामित सदस्यों को निर्देशित किया है कि जनपद के औद्योगिक इकाईयों, प्राधिकरणों व अन्य अधिष्ठानों में अभ्यर्थियों को अधिकाधिक संख्या में शिक्षुता प्रशिक्षण हेतु सम्बन्धित अधिकारी, कार्यालाध्यक्ष, इकाई प्रभारी अपने कार्यालय शिशिक्षु पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंचचतमदजपबमेपचपदकपंण्वतह पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करायें तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेला के सफल आयोजन में योगदान दें।
यह भी पढ़ें : ग्रामीण बैंक में रही हड़ताल, RM को सौंपा मांग पत्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
