Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: IGRS पोर्टल पर लम्बित शिकायतों को तुरंत निपटाएं

Gonda News: IGRS पोर्टल पर लम्बित शिकायतों को तुरंत निपटाएं

संवाददाता

गोण्डा। मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पीजी पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, सहित विभिन्न विभागों के कुल डिफाल्टर 1619 सन्दर्भों को 30 अप्रैल तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त तहसीलदार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरओ जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ईओ नगर पालिका, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, आईजीआरएस बाबू संजय श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : जेल में निरुद्ध आजम खान के प्रति भाजपा सांसद ने दिखाई दरियादिली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular