जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह द्वारा सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सलामी गार्द द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गयी। आईजी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा, पासपोर्ट शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, बाल किशोर इकाई, महिला सहायता प्रकोष्ठ, पेंशनर शाखा, आगन्तुक हेल्प डेस्क, मीडिया सेल, एलआईयू सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित शाखाओं के पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आगन्तुक हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों से हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की स्थिति के बारे में तथा शिकायतों के निस्तारण व शिकायतकर्ताओं की मदद करने में महिला आरक्षियों की भूमिका के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। जन शिकायत प्रकोष्ठ इकाई का निरीक्षण कर विभिन्न माध्यमो से प्राप्त होने वाली शिकायतों आगन्तुक हेल्प डेस्क, पुलिस अधीक्षक जन सुनवाई एवं आईजीआरएस आदि के लम्बित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली गयी एवं प्रकरणों को तय समयावधि के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। आईजी डा. राकेश सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित सभी पुलिस कर्मियों को अपने कार्यों को समय से निस्तारित करने तथा अभिलेखों का उच्च स्तर का रख-रखाव रखने व कार्यालय व अभिलेखों की साफ-सफाई रखने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, पुलिस उपाधीक्षक शिव वरन, क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी सम्बन्धित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पंजाब के कॉमेडी शो में विलेन कौन?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
