Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: IG ने दफ्तर में सुनीं शिकायतें, दिया निस्तारण का निर्देश

Gonda News: IG ने दफ्तर में सुनीं शिकायतें, दिया निस्तारण का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने शिविर कार्यालय में बुधवार को फरियादियों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। इसी क्रम में जनपद बहराइच से आयी हुयी महिला शिकायत कर्ता द्वारा आईजी को अपनी समस्या से अवगत कराया गया। शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर आईजी ने पुलिस अधीक्षक बहराइच से टेलीफोन से वार्ता कर शिकायत के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। आईजी डा. राकेश सिंह द्वारा परेशान महिला से घर-परिवार सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी एवं पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया।

यह भी पढ़ें : 65 लाख की नेपाली चरस के साथ युवती समेत दो तस्कर धरे गए

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular