जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम परेड की सलामी ग्रहण की। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रमशः उप निरीक्षक एवं आरक्षियों, महिला आरक्षियों की टोलीवार ड्रिल भी करवाई। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर क्राइम प्रोटेक्शन किट, मेडिकल किट, दंगा निरोधक उपकरण एवं हूटर फ्लैशर लाइट को चेक किया। अग्निशमन दल के वाहनों को चेक किया। पुलिस महानिरीक्षक ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेकर प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, कैश कार्यालय व जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। कैश कार्यालय में वेतन प्रपत्रों व अन्य पत्रवालियों के सही रखरखाव व अद्यतन करने का निर्देश दिया। स्टोर में निरीक्षण के दौरान सामान का ठीक से रखरखाव करने व बीपी जैकेट को थाने पर वितरित करने का निर्देश दिया। परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा पुलिस लाइन तथा थानों के समस्त वाहनों का निश्चित समयावधि में मेंटेनेंस कराते रहने का निर्देश दिया। आरटीसी कार्यालय का निरीक्षण कर रिक्रूटों से संबंधित प्रपत्रों का ठीक से रख रखाव करने व शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन में बेहतर साफ सफाई रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन मुन्ना उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय शिव बरन यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : 68 वर्ष के बुजुर्ग पर छह माह में दुष्कर्म के पांच मुकदमे!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
