Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: IG ने किया नवाबगंज थाने का सघन निरीक्षण

Gonda News: IG ने किया नवाबगंज थाने का सघन निरीक्षण

बीट बुक में हर कर्मचारी अंकित करेगा समस्त प्रविष्टियां-डा. राकेश सिंह

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार को थाना नबावगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने गार्द की सलामी ली। तत्पश्चात् भोजनालय, आवास, थाना परिसर, निर्माणाधीन बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, निर्माणाधीन बैरक का गुणवत्तापूर्ण सामग्री से निर्माण हो, इसके लिए निरंतर पर्यवेक्षण करने, कार्यालय में रिकार्डो का अद्यावधिक सही से रखरखाव करने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित, लावारिश एवं जब्त वाहनों की नीलामी कराने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मचारियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशल क्षेम पूछा तथा उनसे उनकी बीट के उप निरीक्षक/आरक्षियों की जानकारी की तथा क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी से बीट पुलिस कर्मियों से साझा करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस महानिरीक्षक ने उप निरीक्षकों, आरक्षियों, महिला आरक्षियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया एवं बीट बुक चेक कर समस्त प्रविष्ठियां बीट बुक में अंकित करने, बैंकों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नबावगंज राजेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News: IG ने किया नवाबगंज थाने का सघन निरीक्षण
इटियाथोक थाने का भी किया निरीक्षण

इससे पूर्व सोमवार को उन्होंने इटियाथोक थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी के साथ थाना इटियाथोक पहुंच कर गार्द की सलामी ली। तत्पश्चात भोजनालय, आवास, थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डो को अद्यावधिक रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने थाना इटियाथोक परिसर में वृक्षारोपण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उन्हें अपराधियों से संबंधित सूचनाओं से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस महानिरीक्षक ने थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की तथा आरक्षियों की बीट बुक चेक कर समस्त प्रविष्ठियां बीट बुक में अंकित करने एवं हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, बैंकों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति थ्री के तहत कस्बा, ग्रामीण क्षेत्र व स्कूलों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने एवं हेल्पलाइन नंबर 1090; 1098; 1076; 181; 112 इत्यादि के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक संजय दुबे व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Gonda News: IG ने किया नवाबगंज थाने का सघन निरीक्षण

यह भी पढ़ें : जयनाथ होंगे गोण्डा के नए CRO व अर्पित गुप्ता नए CM

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular