Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: FPO को बाजार उपलब्ध कराएं अधिकारी, DM का निर्देश

Gonda News: FPO को बाजार उपलब्ध कराएं अधिकारी, DM का निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। जिले में गठित कृषि उत्पादकता संगठनों को सक्रिय किया जाय तथा ज्यादा से ज्यादा नए कृषि उत्पादकता संगठनों का पंजीकरण कराकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाय ताकि किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजागार सृजन का कार्य हो सके। यह निर्देश डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पादकता संगठन से सम्बन्धित आयोजित बैठक में दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान एफपीओ यानी कि कृषि उत्पादकता संगठन एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत ऐसे किसानों का एक समूह बनाया जाता है जो कृषि उत्पादक कार्यों में लगे होते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम किसान एफपीओ योजना के अंतर्गत ऐसे संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा जो कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नत तकनीकी का इस्तेमाल कर रोजगार सृजन के साथ ही साथ आर्थिक उन्नयन का काम करेगें। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि वे जनपद स्तर पर कृषि उत्पादकता संगठनों को नई-नई तकनीकों की जानकारी दें। बैठक में परसपुर ब्लाक के एफपीओ संचालक व अग्रणी किसान रवि शंकर सिंह पवन ने जिलाधिकारी को बताया कि वे वर्तमान में शहद व दाल उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, परन्तु जनपद स्तर पर प्रोसेसिंग की व्यवस्था न होने से दिक्तत होती है। इस पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि वे इसके लिए ततकाल प्रयास करें तथा अनुमन्य योजना के तहत एफपीओ को प्रोसेसिंग सुविधा दिलाएं जिससे जनपद स्तर पर ही बाजार मिल सके। बेलसर बड़सड़ा के एफपीओ किसान रितेश सिंह ने बताया कि वे एफपीओ के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट का कम ब़डे पैमाने पर कुशलता पूर्वक कर रहे हैं तथा जिससे संगठन को साल में अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी ने डीडी एग्रीकल्चर को निर्देशित किया कि एफपीओ को मत्स्य पालन से जोड़ें तथा एफपीओ का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इससे जुडें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय को बढ़ा सें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, डीडी एग्रीकल्चर शैलेन्द्र शाही, डीएफओ आरके त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, एलडीएम अभिषेक रघुवंशी, डीपीआरओ रोहित भारती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र सिंह राठौर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व अग्रणी किसान उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular