Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: EVM, VVPAT की FLC शुरू, मौजूद रह सकती हैं पार्टियां

Gonda News: EVM, VVPAT की FLC शुरू, मौजूद रह सकती हैं पार्टियां

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश सोनी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस में आज से शुरू हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों व वीवी पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग कार्य के समय स्वयं उपस्थित हो सकते हैं। ऐसा न हो पाने की दशा में अपने प्रतिनिधि को प्राधिकार पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज सकते हैं। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार ईवीएम वीवी पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग कराए जाने के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को सूचित किए जाने तथा एफएलसी के समय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश हैं। एफएलसी हॉल में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त पास निर्गत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 01 नवम्बर से 05 जनवरी तक बिना अनुमति तबादलों पर चुनाव आयोग की रोक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular