Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: DRM एवार्ड से नवाजे गए ललितेश सिंह

Gonda News: DRM एवार्ड से नवाजे गए ललितेश सिंह

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। 65वें रेल सप्ताह पुरस्कार वर्ष 2020 के मद्देनजर उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह को वर्ष 2020 में पूरी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से किये गए सराहनीय कार्यो को देखते हुए डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि इनके द्वारा वर्ष 2020-21 में आरपी (यूपी) एक्ट के 10 मामलो में रेल सम्पति की चोरी करने वाले कुल 33 अपराधियो व चोरी के सम्पति को खरीदने वाले 03 रिसीवरो को गिरफ्तार कर कुल 3,91,269 रुपए की चुराई हुई रेल सम्पति को बरामद किया गया। इसके साथ ही रेसुब पोस्ट के क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से रेलवे आरक्षित ई-टिकट के खरीद फरोक्त करने वाले व्यापारियां के विरुद्ध अभियान चलाकर 07 मामले पकडते हुये उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। इनके द्वारा ट्रेनों में यात्री सामानों की चोरी तथा लूट करने वाले 03 अपराधियां को गिरफ्तार करते हुये उनसे तीन अदद चोरी का मोबाईल व सामान कुल कीमती 46500. बरामद करते हुये रेसुब पोस्ट पर दर्ज पूर्व के टीओपीबी मामलो का उदभेदन किया गया है। इनके द्वारा कोरोना अवधि में लॉक डाउन के दौरान चल रही श्रमिक स्पेशल गाडियो में सतर्कतापूर्वक प्रवासी मजदूरो को गोण्डा स्टेशन पर उतरान कराकर उनके गन्तब्य को भेजा गया। उक्त अवधि में श्रमिक स्पेशल गाडी भरूच-छपरा में प्रसव पीडा से परेशान एक प्रवासी महिला को तत्काल अटेण्ड कर कोविड-19 नियमो का वाखूबी पालन करते हुये व्हील चेयर व एम्बुलेस का तत्काल बन्दोबस्त कर जिला चिकित्सालय सुरक्षित पहुॅचाया। इनके द्वारा वर्ष 2020 से अब तक की अवधि में कुल 09 लावारिस बच्चो को ट्रेन व रेल परिसर से लावारिश हालात में रेस्क्यू कर चाईल्ड लाईन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular