Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DM पहुंचे तो बंद मिला इस अस्पताल का मेन...

Gonda News : DM पहुंचे तो बंद मिला इस अस्पताल का मेन गेट!

सीएचसी अधीक्षक व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

बदलेपुर गौशाला में डीएम ने की गौसेवा, गौवंशों को खिलाया गुड़

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने मंगलवार को विकास खण्ड बेलसर कार्यालय, बेलसर ब्लाक के ग्राम बदलेपुर में संचालित गौ आश्रय स्थल, विकास खंड परसपुर कार्यालय तथा सीएचसी परसपुर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम बेलसर ब्लॉक पहुंचे। वहां पर उन्होंने बीडीओ कार्यालय, मनरेगा सेल, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय तथा निर्माणाधीन कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। वहां पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देशित किया कि परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराकर उन्हें रिपोर्ट दें। इसके बाद डीएम बदलेपुर गौशाला पहुंचे। वहां पर डीएम को आदर्श स्थिति मिली। बताया गया कि गौशाला मे 185 गौवंश संरक्षित हैं जिनमें 102 नर गौवंश तथा 83 मादा गौवंश हैं। पशुओं के लिए हर चारे की पर्याप्त व्यवस्था व गोवंशों के लिए रखरखाव का उचित प्रबंध मिला। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को वहीं पर निर्देशित किया कि नर गौवंशों का बंध्याकरण कराएं। वहां पर जिलाधिकारी ने गौ सेवा भी की तथा स्वंय अपने हाथों से गौवंशों को गुड़ खिलाया तथा हरा चारा दिया। गौशाला का निरीक्षण करने के बाद डीएम सीधे परसपुर ब्लाक पहुंचे। वहां पर उन्होंने क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी कृषि कार्यालय, परिसर, ब्लाक प्रमुख कक्ष, मनरेगा सेल तथा बीडीओ कक्ष का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि वे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। इसके बाद डीएम अचानक सीएचसी पहुंचे। वहां पर मुख्य गेट व डिलीवरी कक्ष के गेट पर ताला लगा मिला। मौके पर अस्पताल में कोई भी महिला मरीज भर्ती नहीं मिली तथा प्रसव कक्ष एवं वार्ड में गन्दगी व्याप्त मिली। इससे नाराज डीएम ने वहीं पर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने सीएमओ को सीएचसी अधीक्षक लोकेश शुक्ला तथा एएनएम शुभासिनी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में एक पुरुष मरीज शेष नरायन तिवारी भर्ती मिले जिनसे डीएम ने बात करके जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, कर्नलगंज हीरालाल, एएसडीएम आकाश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, बीडीओ बेलसर अरुण सिंह, बीडीओ परसपुर वर्षा सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News : DM पहुंचे तो बंद मिला इस अस्पताल का मेन गेट!
Gonda News : DM पहुंचे तो बंद मिला इस अस्पताल का मेन गेट!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular