Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: DM ने सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण के दिए आदेश

Gonda News: DM ने सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण के दिए आदेश

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने सरकारी दफ्तरों एवं अस्पतालों का औचक निरीक्षण फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी है कि वे अपने से सम्बन्धित जनपद मुख्यालय, तहसील व ब्लाक स्तरीय कार्यालयों सहित अन्य दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत व समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराएं अन्यथा उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार को डीएम ने पन्त नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर पन्त नगर का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर तैनात मेडिकल अफसर सहित 10 कर्मचारियों में मात्र 03 कर्मचारी ही उपस्थित मिले। नाराज डीएम ने गैरहाजिर सभी 07 कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे बिना सूचना गैरहाजिर कर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करें। डीएम के औचक निरीक्षण में वहां पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. पटला कुमारी सहित कर्मचारी बरकत, संदीप तिवारी, अख्तर, नेहा, वीके वर्मा तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मनोज तिवारी सहित कुल 07 कर्मी गैरहाजिर मिले। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन/मानदेय रोकते करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।

यह भी पढ़ें : जब राज्यपाल को इस्तीफा देकर रिक्शे से घर लौटे मुख्यमंत्री!
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular