संवाददाता
गोण्डा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विकासखण्ड रूपईडीह कार्यालय, परिसर एवं CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और बीडीओ रूपईडीह को निर्देश दिए कि ब्लाक के जर्जर भवनों की सूची बना लें तथा अतिशीघ्र उनकी मरम्मत का कार्य शुरू कराएं। डीएम के निरीक्षण में ब्लाक परिसर अव्यवस्थित और गन्दा मिला। डीएम ने निर्देश दिए कि ब्लाक के सभी कार्यालय एवं परिसर को सुन्दर बनाया जाय। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि ब्लाक में बने एवं संचालित अन्य विभागों के भी कार्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर लें। ब्लाक का निरीक्षण करने के बाद डीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि पीएचसी प्रभारी प्रायः अनुपस्थित रहती हैं और विलंब से भी आती हैं। इस पर डीएम ने वहां पर उपस्थित प्रभारी को फटकार लगाते हुए सुधार करने की चेतावनी दी। पीएचसी पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक व फार्मासिस्टों की उपस्थिति तथा दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। इस दौरान एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, बीडीओ, एडीओ पंचायत व अन्य उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
