Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DM ने पेश की संवेदनशीलता की मिशाल

Gonda News : DM ने पेश की संवेदनशीलता की मिशाल

दिव्यांग मतदाता अरविन्द को दी नई ट्राई साइकिल

संवाददाता

गोण्डा। दिव्यांग मतदाता अरविन्द कुमार के जज्बे को देखकर डीएम डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने उसे नई ट्राई साइकिल देकर सम्मानित किया। मामला 27 फरवरी विधानसभा मतदान के दिन का है, जब डीएम डॉ0 उज्ज्वल कुमार एसपी संतोष मिश्रा के साथ वजीरगंज कस्बे में मतदान केंद्र पर मतदान कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। गेट पर ही दिव्यांग मतदाता अरविन्द कुमार पुरानी टूटी हुई ट्राई साइकिल से मतदान केन्द्र पर जा रहा था जिसे रोककर डीएम ने उससे मतदान के बारे में बात की और उसके जज्बे से प्रभावित हो गये। मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाता अरविन्द के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कराई तथा सीडीओ व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल दिव्यांग अरविन्द के लिए नई ट्राई साइकिल का प्रबंध कराया जाय। खण्ड विकास अधिकारी वजीरगंज विकास मिश्रा द्वारा दिव्यांग अरविन्द से सम्पर्क करा सारी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। शुक्रवार अरविन्द को विकास भवन बुलाया गया जहां पर डीएम, एसपी व सीडीओ ने अरविन्द को अपने हाथों से नई ट्राई साइकिल प्रदान की। नई ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग अरविन्द खुशी से झूम उठा तथा डीएम व एसपी की संवेदनशीलता को प्रणाम करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular