संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के 04 उचित दर विक्रेताओं के दुकानों को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि दिलीप कुमार दुबे उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत विशुनपुर तिवारी, विकास खंड इटियाथोक के स्टाक में गेहूं 82.85 कुंतल व चावल 45.41कुंतल व खाद्य तेल 204 पैकेट (प्रत्येक पैकेट एक लीटर), चना 202 पैकेट (प्रत्येक पैकेट 01 किलो) एवं नमक 136 पैकेट (प्रत्येक पैकेट एक किलोग्राम) कम पाये जाने के दृष्टिगत उचित दर विक्रेता पर प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराते हुए समस्त प्रतिभूति की धनराशि जब्त करते हुए उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही श्री कृष्ण तिवारी, उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत काजीदेवर विकास खंड झंझरी द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में किये जाने के फलस्वरुप समस्त प्रतिभूति की धनराशि जब्त करते हुए उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है। धनीराम उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत भैरमपुर विकास खंड रुपईडीह द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में किये जाने के फलस्वरुप समस्त प्रतिभूति की धनराशि जब्त करते हुए उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है। गौरी लाल उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ, विकासखंड मनकापुर द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में किये जाने के फलस्वरुप समस्त प्रतिभूति की धनराशि जब्त करते हुए उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है।
यह भी पढें : जिले के तीन अस्पतालों को मिली कायाकल्प अवार्ड की सौगात
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
