Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: DM ने दिया 04 गैंगस्टर की 40 लाख की संपत्ति...

Gonda News: DM ने दिया 04 गैंगस्टर की 40 लाख की संपत्ति कुर्की का आदेश

संवाददाता

गोंडा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने चार गैंगेस्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी लगभग 40 लाख की सम्पत्ति कुर्क किया है। आरोप है कि गैंगस्टर सरगना अश्वनी जायसवाल निवासी खपरिहा कटहर बुटहनी मनकापुर, गिरिजेश प्रताप सोनी उर्फ गुड्डू सोनी निवासी मोहल्ला महाराजगंज शहर गोंडा, संजय जायसवाल निवासी ददुआ बाजार मकार्थीगंज शहर गोंडा और वीरेंद्र उर्फ बबलू सिंह निवासी महादेवा कोतवाली मनकापुर जिला गोंडा द्वारा संगठित रूप से गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों का संचालन करते हुए अवैध संपत्ति अर्जित की गई थी। विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित होने के कारण डीएम ने इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई उनकी सम्पत्ति की कुर्की के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 18 मई तक चलेगा विशेष अभियान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular