Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: DM ने दिया खाली तालाबों का पट्टा करने का निर्देश

Gonda News: DM ने दिया खाली तालाबों का पट्टा करने का निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में ’जल ही जीवन है’ की अवधारणा को सफलीभूत किए जाने के दृष्टिगत समस्त ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े तालाबों जिनका पट्टा अभी तक नहीं हुआ है अथवा पट्टे की अवधि समाप्त हो गई है, को सूचीबद्ध कराते हुए विज्ञप्ति का प्रकाशन कराकर पट्टा हेतु नीलामी की कार्यवाही नियमानुसार सम्पादित कराने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के तहत इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस माह में जल संरक्षण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जल संरक्षण को लेकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। इस सम्बन्ध में जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के संचालन के बारे में समय-समय पर उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं तथा निर्देशों के अनुपालन व जनपद में संचालित गतिविधियों के विषय में समीक्षा की जाती है।

यह भी पढ़ें :  एनडीए में खेला शुरू, सरकार का गिरना तय!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular