Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DM ने की शादी अनुदान योजना की गहन समीक्षा

Gonda News : DM ने की शादी अनुदान योजना की गहन समीक्षा

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की विकासखंडवार खण्ड विकास अधिकारियों से गहन समीक्षा की तथा संबंधित खंडविकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंडों में तैनात एडीओ समाज कल्याण के द्वारा शादी अनुदान के सभी आवेदन पत्रों की पात्रता का सत्यापन समय से कराते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से ही दिलाया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।डीएम ने समीक्षा के दौरान खंडविकास अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति यदि लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह, बीडीओ परसपुर, नवाबगंज, वजीरगंज, छपिया, तरबगंज, रुपईडीह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि तीन दिन बढ़ी

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular