Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DM ने किया पौधरोपण के तैयारियों की समीक्षा

Gonda News : DM ने किया पौधरोपण के तैयारियों की समीक्षा

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने विभागवार पौधरोपण से संबंधित समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को पौधारोपण कराये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही डीएम ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, डीएफओ, प्रभारी सीडीओ दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, खनन अधिकारी, कृषि अधिकारी, सीएमओ आर.एस केसरी, डीपीआरओ रोहित भारती एवं संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : युवती ने दूल्हे को पहनाई वर माला और देवर संग लिए फेरे, जानें क्यों

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular