जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन का बुलडोजर हरकत में आ गया है। तहसील सदर में एसडीएम विनोद कुमार सिंह व तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना की अगुवाई में बुलडोजर लचा तो वहीं मनकापुर में एसडीएम कीर्ति प्रकाश ने बुलडोजर चलवा कार अतिक्रमण हटवाया। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर की ग्राम रुद्रपुर बिसेन में नवीन परती भूमि पर राम आशीष पुत्र देव चन्द्र द्वारा अवैध कब्जा करके दीवार का निर्माण करा लिया गया था। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम सदर को अवैध कब्जे को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करने के आदेश दिए गये। जिसके क्रम में तहसीलदार सदर ने राजस्व टीम के साथ दीवार को गिरवाकर अवैध कब्जा मुक्त करा दिया। वहीं तहसील मनकापुर के ग्राम झिलाही में नवीन परती भूमि पर दबंगों द्वारा 20 वर्षों से अवैध कब्जा करके नाद, हौद, खूंटा, ईंटा आदि लगाकर कब्जा कर लिया गया था जिससे ग्रामवासियों की जल निकासी पूरी तरह से बंद हो गई थी। जिसे डीएम के आदेश पर एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने टीम के साथ बुलडोजर लगाकर हटाया तथा सीमेन्टेड पाइप डलवाकर जल निकासी चालू करा दी गई। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से एक ओर जहां अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है वहीं जनसामान्य प्रशंसा कर रहा है।


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
