संवाददाता
गोण्डा। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने घर की छत पर, पेड़ों की डालों पर छोटे टब लटकाकर, नांद अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पक्षियों एवं पशुओं के पीने के लिए पानी रखें। उन्होंने कहा कि गर्मी का असर बढ़ रहा है, ऐसे में पशु पक्षियों को प्यास लगती है और उन्हें पानी की नितान्त आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के समम में तालाबों व पोखरों में पानी की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में पशु पक्षी पानी के बिना प्यासे रहते हैं और इधर उधर भटकने को मजबूर होते हैं। उन्होंने अपील की कि यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि इन बेजुबान पशु पक्षियों को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने के साथ ही उनके पीने के पानी का प्रबन्ध किया जाय। बताते चलें कि डीएम ने सोमवार को ही अपने आवास और कार्यालय पर पक्षियों के लिए पेयजल का प्रबंध करने हेतु पेड़ों पर टब टंगवाए हैं, जिनमें गर्मी भर रोजाना पानी भरे जाने की व्यवस्था की गई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
