Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

Gonda News : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

विवेचकों की मनमानी पर कठोर कार्रवाई करेंगे नवागत डीआइजी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के नव नियुक्त पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि परिक्षेत्र के जिलों में जमीन सम्बंधों विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा तथा विवेचना का स्तर सुधारने पर उनका विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी व महिला सम्बंधी अपराधों की गुणवत्ता पूर्व विवेचना सुनिश्चित कराने के लिए विवेचकों का न केवल सतत पर्यवेक्षण किया जाएगा, बल्कि आवश्यकतानुसार उन्हें जरूरी प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। वह शनिवार को कैम्प कार्यालय पर ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि परिक्षेत्र के जिलों में जमीन सम्बंधी विवादों की बहुलता है। राजस्व विभाग के सहयोग से इसमें काफी सुधार की गुंजाइश है। हमारा प्रयास है कि इस दिशा में कुछ काम किया जाय। उन्हांने कहा कि विवेचना का स्तर सुधारने, खासकर धोखाधड़ी के मामलों में गुणवत्ता पूर्ण विवेचना सुनिश्चित कराने के लिए न केवल विवेचकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि उनकी सख्त मानीटरिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिक्षेत्र के चारों जिलों से उन्होंने ऐसे मामलों की सूची तलब की है, जिनकी विवेचना अभी प्रचलित है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विवेचनाओं में अब विवेचकों की मनमानी नहीं चलने पाएगी। उन्हें साक्ष्य के आधार पर विवेचना करनी होगी। डीआइजी ने कहा कि धोखाधड़ी के मामलों की विवेचना अभिलेखों के आधार पर करनी होती है, जो अन्य मानव सम्बंधी अपराधों से बिल्कुल अलग और आसान होती है। किन्तु प्रायः देखने में आता है कि विवेचक इसमें खूब मनमानी करते हैं। तमाम प्रभावशाली लोगों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाती है, जबकि सामान्य मामले में आरोप पत्र प्रेषित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मनमानी करने वाले विवेचकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआइजी ने पुलिस थानों पर तैनात अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यद्यपि वह किसी के कामकाज में सीधे दखल नहीं देंगे, किन्तु यदि साक्ष्य के साथ कोई शिकायत मिलती है, तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें : सुसाइड नोट में लिखा दो पुलिस अधिकारियों व पूर्व मंगतेर का नाम

बताते चलें कि सहारनपुर डीआइजी के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने वहीं पर तैनात एक उद्दण्ड पुलिस अधिकारी का देवीपाटन रेंज में तबादला करवा दिया था। यहां मुलाकात होने पर उन्होंने उस अधिकारी को पुनः चेतावनी दे दी है कि यदि कार्यप्रणाली न सुधरी तो इस बार बांदा जाने के लिए तैयार रहना। डीआइजी ने कहा कि इसके अलावा महिला संबंधी मामलों की भी जमीनी स्तर पर तहकीकात की जाएगी। कई मामले विवेचना में झूठे पाए जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी निर्दोष व्यक्ति फंस जाते हैं। महिला संबंधी शिकायतों की जांच के लिए अलग से टीम बनाई जाएगी। इसमें महिला आरक्षी व उप निरीक्षक शामिल होंगी। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिले और निर्दोषों को सजा न मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर तक लखीमपुर प्रकरण की जांच पूरी करने के उपरान्त वह पूर्णरूपेण परिक्षेत्र पर फोकस करेंगे। बताते चलें कि डीआइजी लखीमपुर काण्ड की जांच के लिए शासन से गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) के अध्यक्ष हैं तथा देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी के पद पर तबादले के बाद भी जांच पूरी होने तक वह इस अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन भी करते रहेंगे।

Gonda News : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

यह भी पढ़ें : ‘प्रगति’ के बाद एक बार फिर रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं IAS आशुतोष निरंजन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular