संवाददाता
बहराइच। भारत की एकता और अखण्डता के प्रतीक, स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री, भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में रुट मार्च निकाला गया। रुट मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रुट मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। रुट मार्च के जरिये जनपदीय पुलिस द्वारा लोगों को एकता व अखण्डता का संदेश दिया गया। रूट मार्च में प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के अतिरिक्त पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
