Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : CM योगी के नक्शे कदम पर DM नेहा

Gonda News : CM योगी के नक्शे कदम पर DM नेहा

अपना वॉट्स ऐप चैनल लांच करने वाली यूपी की पहली डीएम बनीं

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा बुधवार ने बुधवार को अपने कार्यालय का एक वॉट्स ऐप चैनल लांच किया। ऐसा करने के साथ ही वह वाट्स ऐप चैनल लांच करने वाली प्रदेश की पहली जिलाधिकारी बन गई हैं। डीएम गोंडा के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर इस आशय की सूचना के साथ उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया गया है, जिस पर क्लिक करके कोई भी इस चैनल से सीधे जुड़ सकता है। नेहा शर्मा आइएएस नाम से बनाए गए इस चैनल के माध्यम से जनपद वासी न केवल डीएम से सीधे संवाद स्थापित कर सकेंगे, अपितु उन्हें जनपद से संबंधित हर जानकारी त्वरित गति से मिल सकेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आम नागरिकों से संवाद करने के लिए बीते दिनों अपने व्हाट्स एप चैनल की शुरुआत की थी। वह ऐसा करने वाले वह देश के पहले मुख्यमंत्री थे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए डीएम नेहा शर्मा ने इसकी शुरुआत की। बता दें, मेटा ने व्हाट्सएप पर एक नया फीचर जल्दी ही शामिल किया है। यह बहुत तेजी से जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा है। डीएम ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से लोग आसानी से उनके कार्यालय से सीधे जुड़ सकते हैं। अब हर किसी को प्रदेश की हर योजना और डीएम कार्यालय की हर जानकारी फोन पर मिलेगी। चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:

https://www.whatsapp.com/channel/0029Va543bnEquiIFRmi5o1L?fbclid=IwAR0xM4_chRpiD80Mb_P97FJg5wGm7xUKB5T14k-N9xFQ1CEOmfpuOzWJrUU

आओ, अपनी प्रतिभा दिखाओ और नौकरी पाओ…

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScQq0qO3dAB93bn-Jq6HAWxmhwBtHBiwiCeL7ResBr93E2ZgA/viewform

Gonda News : CM योगी के नक्शे कदम पर DM नेहा
RELATED ARTICLES

Most Popular