जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में कर्नलगंज कोतवाली में तैनात आरक्षी चालक सुरेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम को सौंपी गई है। जांचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
